Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फ़ैजाबाद :भाजपा विधायक वेद प्रकाश के स्वागत से हर्षित दिखें सभी पार्षद



 
वासुदेव यादव
 
   फ़ैजाबाद :अयोध्या। फैजाबाद, अयोध्या विधानसभा के लोकप्रिय व जनप्रिय भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने नव वर्ष 2018 के आगमन पर अयोध्या नगर निगम के नवनिवार्चित पार्षदों व अयोध्या विधानसभा के सभी पत्रकारों का बुधवार को सर्किट हाउस में स्वागत सम्मानकर सबको हर्षित कर दिया। 


        इस दौरान श्री गुप्ता ने नवनिर्वाचित सभी पार्षदों को माला पहनाकर व साल भेंटकर उनको नएं वर्ष की हार्दिक बधाई दी और अयोध्या नगर निगम के सर्वांगीण विकास में महती भूमिका निभाने की अपील भी किया।
वही सभी पत्रकारों को डायरी व पेन भेंटकर उनका भी आकर्षक ढंग से अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि पत्रकार देश का चैभा स्तंभ होता है। वह समाज व देश के विकास में अहम रोल अदा करता है। ऐसे में वे भी नव वर्ष के अवसर पर देश व जनहित के लिए और अधिक सार्थक प्रयास करें। इस दौरान श्री गुप्ता ने भाजपा के पार्षदों से पार्टी की मजबूती व 2019 लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान के अब तक के सबसे प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ महराज के नेतृत्व में सतत विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। उत्तर प्रदेश में आज सबका साथ सबका विकास हो रहा हैं। हर ओर अमन व चैन कायम है। देश व प्रदेश भाजपा की सरकार में आगे की ओर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। उन्हंांेने कहा कि अयोध्या विधान सभा को आदर्श विधान सभा बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अयोध्या का चतुर्दिक विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री अयोध्या के प्रति खुद ही गंभीर हैं। अयोध्या का सर्वांगीण विकास कराना भाजपा की बचनबद्धता है। इस दौरान भाजपा के सभी नवनिर्वाचित पार्षदों के अलावा जिले के सभी भाजपा के नेतागण भी शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में सहभोज का भी आयोजन हुआ। 
   इस मौके पर भाजपा पार्षद पहलवान घनश्यामदास, पार्षद अभय श्रीवास्तव, पार्षद अनूजदास महराज, पार्षद नंद लाल गुप्ता, पार्षद खजांची, पार्षद अशोका द्विवेदी, अभिषेक मिश्र, प्रतीक श्रीवास्तव, अनूप कुमार, विशंमभर पाण्डेय, सुमिल गुप्ता, हेमंत पाण्डेय, संजय शुक्ला, विनोद श्रीवास्तव, खुन्नू पाण्डेय, बाबा मनमोहनदास एवं बाबा शंकरदास सहित अन्य भाजपा नेतागण व जन प्रतिनिधिगण काफी संख्या में शामिल रहे और एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दिए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे