Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सार्वभौमिक शक्ति के रूप में विकसित भारत करेगा दुनिया का नेतृत्व:प्रमोद तिवारी


कांग्रेस सांसद ने मोदी सरकार को घरेलू क्षेत्र मे रोजगार की कमी के लिये ठहराया जिम्मेदार

लालगंज प्रतापगढ़। कांग्रेस के राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा है कि जिस तरह से आधुनिक भारत के विकास की गाथा लिखे जाने मे युवा वर्ग स्पर्धा की चुनौतियों को स्वीकार कर रहा है। वह अंर्तराष्ट्रीय पटल पर भारत की अजेय एवं अखण्ड सार्वभौमिक शक्ति के रूप मे विकास के मजबूत भविष्य का सीधा परिचायक है। सांसद प्रमोद तिवारी ने यह बातें सोमवार को स्थानीय कैम्प कार्यालय पर पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं अधिवक्ताओं तथा कार्यकर्ताओं के बीच कही। नये साल पर समर्थकों द्वारा किये गये स्वागत के प्रति आभार जताते हुये श्री तिवारी ने कहा कि दुनिया के वैश्विक परिवेश मे आज भारतीय मेधायें सफलता के बूते हर क्षेत्र मे अपनी मजबूत उपस्थिति का गौरवपूर्ण एहसास करा रही है। श्री तिवारी ने कहा कि हालांकि मौजूदा मोदी सरकार देश के घरेलू क्षेत्र मे रोजगार का सृजन करने मे लगातार असफल हो रही है और सरकार के गैर अनुभवी प्रबन्धन के चलते औद्यौगिक क्षेत्र मे भी शून्यता आ रही है। उन्होने लोगों से विकसित भारत के लगातार विकास की मुहिम मे अहम भूमिका के निर्वहन पर जोर दिया। कार्यक्रम का संयोजन नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनीता द्विवेदी एवं संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया। इसके बाद सांसद प्रमोद तिवारी ने कैम्प कार्यालय पर जनसमस्याओं की सुनवाई की। उन्होनें तहसील प्रशासन से ठंड के चलते सार्वजनिक स्थलो ंपर अलाव के लगातार प्रबन्ध के भी ऐहतियाती निर्देश दिये। राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने अमावां गांव पहुंचकर क्षेत्र पंचायत सदस्य डीपी सिंह की असमय मौत पर परिजनों से मिलकर संवेदना भी जतायी। उन्होनें बाबा घुइसरनाथ धाम मे मत्था भी टेका और यहां पर्यटन क्षेत्र से जुड़ी विकास परियोजनाओं का अवलोकन भी किया। सांसद श्री तिवारी ने सांगीपुर, अठेहा, उदयपुर, क्षेत्र मे भी लोगों से मिलकर उनकी समस्यायें सुनी। इस मौके पर प्रतिनिधि राममिलन तिवारी, भगवती प्रसाद तिवारी, ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह, सुधाकर पाण्डेय, रामबोध शुक्ल, दिनेश मिश्रा, ददन सिंह, आशीष उपाध्याय, अवधेश सिंह, पवन शुक्ला, पप्पू तिवारी, आईपी मिश्रा, त्रिभु तिवारी, अम्बुज मिश्र, आलोक सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह, छोटे लाल सरोज, शिव बहादुर सरोज आदि रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे