लालगंज प्रतापगढ़। कस्बा स्थित हनुमान मंदिर के समीप पारसनाथ कौशल स्मृति सेवा संस्थान के तत्वाधान मे सोमवार को निराश्रित तबके को निःशुल्क कम्बल प्रदान किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता के प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम मे मौजूद डेढ़ सौ लाभार्थियों को कंबल बांटे। उन्होनें कहा कि गरीबों की जितनी सेवा सम्भव हो वह करने वाले समूह को सदैव असंख्य पुण्य हासिल हुआ करते है। कार्यक्रम का संयोजन डा0 अंजनी कौशल ने किया। इस मौके पर विजय कौशल, सोनू शुक्ला, रमेश जायसवाल, पप्पू जायसवाल, रावेन्द्र मिश्र, शास्त्री सौरभ त्रिपाठी, रमेश कौशल, प्रवीण शुक्ला, मुन्ना शुक्ला, चंदन कौशल, रमाशंकर पाण्डेय, मनोज पाण्डेय आदि रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ