Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कुम्भ मेले में सरकार द्वारा खर्च किया जाने वाला 1000 करोड़ रुपए, ग़रीब हिन्दू भाइयों एवं दलित भाइयों के सशक्तिकरण के लिए हो खर्च:जेएनयू स्कालर



सुल्तानपुर (यूपी)।हज पर सब्सिडी खत्म किये जानें के सरकार के फैसले पर राजनैतिक दलों के नेताओं के साथ-साथ मुस्लिम धर्म गुरूओं के हमले भी शुरु हो गये हैं। इस मुद्दे पर जेएनयू स्कालर मौलाना अदीब हसन ने कहा है कि भारत सरकार द्वारा हज सब्सिडी खत्म किये जाने का हम स्वागत करते हैं, क्योंकि इस्लाम में अपने कमाए हुए पैसे से हज का हुक्म है न कि सब्सिडी से।
कैलाश मानसरोवर यात्रा से भी सब्सिडी को करें समाप्त
जेएनयू स्कालर ने प्रधानमंत्री से मेरा मांग किया है कि तुष्टिकरण की राजनीति की दिशा में अगला महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सरकार कैलाश मानसरोवर यात्रा से भी सभी सब्सिडी को समाप्त करे। 
अमरनाथ श्राइन बोर्ड को भी समाप्त किया जाए तथा कुम्भ मेले में भी सरकार द्वारा खर्च किया जाने वाला कम से कम 1000 करोड़ रुपए भी कुम्भ पर न खर्च किया जाए, बल्कि उस पैसे को हमारे ग़रीब हिन्दू भाइयों एवं दलित भाइयों के सशक्तिकरण के लिए खर्च किया जाए। 
उन्होंने कहा कोई भी धर्म सब्सिडी की खैरात पर दर्शन या हज को नही कहता है,  बल्कि अपनी मेहनत की कमाई से किये जाने वाले दर्शन या इबादत को कहता है। 
3 तलाक़ की तरह क्या कम्युनल वॉइलेंस बिल पास करने में सरकार दिखायेगी तत्परता
उन्होंने मोदी सरकार से डिमांड करते हुए पूछा है के क्या मोदी सरकार कम्युनल वॉइलेंस बिल, जो कि पिछले 1 दशक से वेटिंग लिस्ट में पड़ा है उसको भी 3 तलाक़ की तरह इतनी ही तत्परता से पारित करेगी? 
क्योंकि देश मे मुस्लिम समाज ही अपने आपको सबसे ज़्यादा असुरक्षित महसूस करता है, और यह बिल मुसलमानों के अन्दर से भय को समाप्त करेगा तथा दंगाइयों को सज़ा दिलवाएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे