खुर्शीद खान
सुल्तानपुर।पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने जनपद में पांच नई पुलिस चौकियां स्थापित की हैं।जिसमें चार थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में तथा एक थाना कोतवाली जयसिंह पुर क्षेत्र में स्थापित की गयी हैं।इसके पूर्व थाना अखण्डनगर के राहुल नगर में भी एक नई पुलि चौकी स्थापित की जा चुकी है और वहां पदस्थ रहे उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार को प्रभारी बनाया गया है।थाना कोतवाली नगर की पुलिस चौकी लक्ष्मण पुर में कोतवाली नगर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रहे निर्भय सिंह को तैनात किया गया है। वहां चौकी प्रभारी रहे नियाजी हुसैन को अमहट ,प्रमोद यादव को पयागीपुर,सुरेन्द्र तिवारी के ऍन आई टी,अरविन्द पाण्डेय को निरालानगर से रामनगर कोट,पलहीपुर का प्रभारी बनाया गया है।नरेंद्र बहादुर कोतवाली नगर से निरालानगर,लल्लन प्रसाद जयसिंहपुर से मुदिलडीह,प्रभाकांत तिवारी मोटिगरपुर से हलियापुर,हलियापुर थानाध्यक्ष रहे नीशू तोमर को लाइन हाजिर कर दिया गया है।श्रावण कुमार द्विवेदी उपनिरीक्षक लम्भुआ को थानाध्यक्ष हलियापुर की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ