गोण्डा। प्रधानमंत्री भारत को डिजिटल इण्डिया बनाने के लिए सभी प्रकार के लेनदेन व समस्त अन्य गतिविधियों को आनलाइन करवाने के लिए प्रचार प्रसार पर तमाम धन खर्च कर रहे है वही भारत सरकार का उपक्रम बीएसएनएल आये दिन डिजिटल इण्डिया मिशन का टांग खीचता दिखाई दे रहा है जिससे पीएम मोदी का डिजिटल इण्डिया का सपना चकनाचूर होता दिखाई दे रहा है
बताते चले कि कस्बें में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मनकापुर शाखा में पिछले एक सप्ताह को अचानक केबिल कट गई। जिससे तकनीकी खराबी आ गई और एका-एक सारे कम्पूप्टर व सिस्टम आफ मोड में आ गये।जिससे लेन-देन ठप्प हो गया। बैंक स्टाफ एक सप्ताह से मौज उडा रहा है और बैंक ग्राहक तकनीकी खराबी दूर होने व लेन-देन शुरु होने का इंतजार कर रहे है। ऎसे में एक समुदाय विशेष में लड़का-लडकी का निकाह, तिलवा, खेती की सिंचाई-खाद्य समय से न पड़ने के कारण फसलो की तबाही होना निश्चित हो रहा है । बैक में आयी तकनीकी खराबी एक दिन में दूर हो सकती थी लेकिन लापरवाह अधिकारियों ने खामी को दूर करने में दिलचस्पी नही दिखाई बल्कि यार-दोस्तों को मोबाइल के जरिये नये साल बधाई-मुबारक में मशगूल रहकर मौज मस्ती डूबे रहे। इसी को लेकर आक्रोशित दर्जनो बैंक ग्राहको ने बुधवार को बैंक के मुख्यद्वार पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
वही प्रभारी शाखा प्रबंधक अरविन्द कुमार चौधरी ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बीएसएनएल के केविल में कुछ कमी आ गयी है जिससे बैंक का काम बाधित है जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गयी है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ