Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हापुड़ :महिला ग्राम प्रधानों के 03 दिवसीय प्रशिक्षण का हुवा श्रीगणेश


सुनील गिरी 
हापुड। नगर पालिका के सभागार में महिला ग्राम प्रधानों के 03 दिवसीय प्रशिक्षण का  शुभारम्भ परियोंजना निदेशक(गाम्य विकास) प्रमोद कुमार ने किया इस अवसर पर उन्होने कहा कि ग्राम प्रधान चाहे तो ग्राम पंचायतों का भरपूर विकास करा सकते है इसके लिए उनको मजबूत इच्छा शक्ति के साथ काम करने की जरूरत है। यह प्रशिक्षण महिला ग्राम प्रधानों के शसक्तीकरण और क्षमता वर्धन के लिए किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान की ओर से दिया जा रहा है। क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान  की ओर से प्रशिक्षण संस्थान के आचार्य विद्यार्थी शिशोदिया और टेªनिंग इन्चार्ज नरेन्द्र सिंह ने दिया  दोनो अधिकारियों ने पंचायती राज विभाग की मूल अवधारणा के बारे में जानकारी देते हुए महिला प्रधानों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने और उसका खुलकर प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रशिक्षण के पहले दिन सहायक विकास अधिकारी-पं0 सिम्भावली, सतीश शर्मा, सहायक विकास अधिकारी-पं0 गढ़मुक्तेश्वर भानेश्वर यादव, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के जिला प्रेरक गोपाल राय, संस्थान के वरिष्ठ प्रशिक्षक, पवन कुमार और हरिकृष्ण गुप्ता ने भी महिला ग्राम प्रधानों को पंचायतों को विकसित बनाने के तरीके बताये। महिला ग्राम प्रधानों को आदर्श ग्राम पंचायतों की फिल्म दिखाकर उनको अपनी ग्राम पंचायत को भी आदर्श ग्राम पंचायत बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे