प्रतापगढ़। सांगीपुर थाना क्षेत्र के शाहबरी निवासी पप्पू सरोज (35) की दुर्घटना मे मौत हो गयी। युवक की मौत से परिजनों मे कोहराम मच गया। मृतक पप्पू बीती गुरूवार को उदयपुर थाना क्षेत्र के आहरबीहर गांव अपने ननिहाल गया था। शुक्रवार की सुबह वह बाइक से अठेहा बाजार आया हुआ था। बाजार से ननिहाल वापस होते समय गांव के करीब अनियंत्रित हो गयी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन फानन मे इलाज के लिये सीएचसी सांगीपुर लाये। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दुर्घटना मे अधेड़ घायल
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के खानापट्टी गांव का राजाराम (45) पुत्र बाबूलाल बीती गुरूवार की रात करीब साढ़े आठ बजे लालगंज से साइकिल से खानापटटी गांव जा रहा था। विपरीत दिशा से आ रही तीव्र गति की बाइक ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना मे घायल बाबूलाल को परिजन स्थानीय सीएचसी लाये। यहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ