डॉ ओपी भारती
वजीरगंज (गोण्डा):- वजीरगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत माथेपर में शनिवार को नव निर्मित अंत्येष्टि स्थल का उद्घाटन प्रधान प्रतिनिधि सुरेश द्वारा किया गया।
प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि इस स्थल का निर्माण 24 लाख 11 हजार रुपयों से किया गया है, इसके लिए सदस्य विधान परिषद रण विजय सिंह ने पैरवी की थी।शनिवार को ही इस स्थल पर एक शव का दाह भी किया गया।इस अवसर पर सदस्य जिला पंचायत रणजीत सिंह ,विनोद प्रधान,राम वृक्ष ,रमेश कुमार,शिव कुमार सहित तमाम ग्रामवासी मौजूद रहे।
![]() |



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ