Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:दबंगो ने दूकान में घुसकर मारा पीटा , FIR दर्ज


डॉ ओपी भारती 
वजीरगंज (गोण्डा):- वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने आरोपियों पर खेत से आलू उठा ले जाने का आरोप लगाया तो विपक्षियों ने पहले उसे फोन पर जाति सूचक गालियां दीं,बाद में उसकी दूकान पर आकर उसे मूका-थप्पड़ से मारा पीटा।तहरीर पर पुलिस ने अनुसूचित जाति-जन जाति अधिनियम सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।खीरीडीह निवासी शिव कुमार कोरी ने शनिवार शाम को दर्ज कराए केस में आरोप लगाया है कि विपक्षीगण रुद्र नाथ व इंद्र नाथ 9 फरवरी को उसके खेत से आलू उठा ले गए थे।वादी द्वारा पूछने पर विपक्षी ने 10 फरवरी को उसे फोन पर जाति सूचक गालियां दीं व उसके बाद वजीरगंज कस्बा स्थित उसकी दूकान में आकर उसे गालियां देते हुए मूका- थप्पड़ से मारा-पीटा।थानाध्यक्ष विनोद कुमार सरोज ने बताया कि आरोपी गण रूद्र नाथ दूबे, इंद्र नाथ दूबे व बृजेश दूबे निवासी गण गौरा डीहा करनीपुर के विरुद्ध अपराध पंजीकृत किया गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे