Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:महाशिवरात्रि पर बाबा भदेश्वर धाम सहित शिवालयों में जलाभिषेक कल




सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी । शिव यानि बाबा भोलेनाथ, शिव यानि शिवशंकर, शिवशम्भू, शिवजी, नीलकंठ, रूद्र आदि। हिंदू देवी-देवताओं में भगवान शिव शंकर सबसे लोकप्रिय देवता हैं, वे देवों के देव महादेव हैं तो असुरों के राजा भी उनके उपासक रहे। 


बाबा की  पूजा आराधना की विधि बहुत सरल मानी जाती है। माना जाता है कि शिव को यदि सच्चे मन से याद कर लिया जाये तो शिव प्रसन्न हो जाते हैं। उनकी पूजा में भी ज्यादा ताम-झाम की जरुरत नहीं होती। ये केवल जलाभिषेक, बिल्वपत्रों को चढ़ाने और रात्रि भर इनका जागरण करने मात्र से मेहरबान हो जाते हैं। 
इस बार शिवरात्रि पर मंगलवार को भगवान शिव को भक्त जलाभिषेक करेंगे । 

बस्ती जिले में बाबा भदेश्वर नाथ धाम , करण , बरवा , देवरिया माफी , तिलकपुर सहित दर्जनों शिवालयों पर भक्त भारी संख्या में जलाभिषेक करेंगे । मन्दिरो पर लगने वाले मेले में दूर दूर से भक्त अपनी आस्था लेकर आते है । 
जिला प्रशासन ने मेले को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे