Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती : मृत बेटे को पुलिस ने जिन्दा किया बरामद


सुनील उपाध्याय 
बस्ती जिले में सजा से बचने के लिए खुद की हत्या का एक मामला सामने आया है दहेज उत्पीड़न की सजा से बचने के लिए एक शख्स ने अपने बेटे की हत्या की झूठी साजिश रची।  कोर्ट के जरिए बहू और उसके परिजनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करा दिया। 

इस साजिश का खुलासा तब हुआ जब रविवार को शख्स के 'मृत' बेटे को पुलिस ने जिंदा बरामद कर लिया। 

पूरा मामला सोनहा इलाके के परसौली गांव का है। एसएचओ श्रीनाथ यादव के अनुसार विजय कुमार की शादी 2009 में वॉल्टरगंज इलाके के बालेडीहा निवासी मीरा के साथ हुई थी। जब शादी हुई थी तब विजय की उम्र करीब 13 साल थी और मीरा उससे उम्र में 6 साल बड़ी थी। शादी के बाद विजय ने विरोध शुरू किया तो उसके पिता रामतेज ने नाराज होकर उसको घर से भगा दिया। 

करीब तीन साल बाद सुसराल में रहने के बाद मीरा भी मायूस होकर अपने मायके चली गई। कुछ दिन बाद जब रामतेज अपनी बहू मीरा को लेने गया तो उसने आने से मना कर दिया और  रिश्ता टूट गया। 

इसके बाद मीरा ने अपने ससुर रामतेज पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया। 

एसएचओ ने बताया कि कोर्ट से रामतेज को नोटिस मिलने के बाद जब फंसने का एहसास हुआ तो उसे शर्मनाक साजिश रची और कोर्ट के जरिए उसने मीरा और उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस में बेटे की हत्या का झूठा केस दर्ज करा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। उसी दौरान विजय ने अपने मोबाइल से रामतेज को फोन किया तो सर्विलांस के जरिए पुलिस को विजय के जिंदा होने के आभास हो गया। इसके बाद पीछे लगी पुलिस ने गोरखपुर से उसे अरेस्ट कर लिया।
अटैचमेंट क्षेत्र

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे