Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:धूमधाम से मना विद्यालय का वार्षिकोत्सव



शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ । पट्टी तहसील के अशोकपुर गांव स्थित रमाकान्त एकेडमी का तीसरा वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया,इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह रहे उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य है उनको संस्कार और आधुनिक शिक्षा की आवश्यकता है जो रमाकान्त एकेडमी में देखने को मिलता है,ग्रामीण क्षेत्र में जिस प्रकार की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पर्यावरण को विद्यालय ने बनाया है ये अपने आप मे बहुत ही प्रशंसनीय और सराहनीय है।कार्यक्रम में विद्यालय के छोट-छोटे बच्चों द्वारा बहुत ही मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतिकरण किया गया,जहा बच्चों के रंगारंग प्रस्तुति ने लोगों का मन मोहा वही खूब तालिया भी बटोरी।इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रिंसिपल एस के दत्ता,स्नेहा विश्वास,नीलिमा दत्ता,गुंजन ओझा,सपना,आशुतोष पाण्डेय,अभिषेक पाण्डेय,सूरज पांडेय,ग्राम प्रधान डॉ रजनीकांत पाण्डेय, उमादत्त पाण्डेय,इंद्रेश पाण्डेय,सुरेंद्र पाण्डेय,इंद्रजीत पाण्डेय,विनोद पांडेय,चंद्रशेखर पाण्डेय,पट्टी ब्लॉक प्रमुख राकेश सिंह,नगर पंचायत अध्यक्ष खेदनलाल जायसवाल,राजकुमार शुक्ला  समेत भारी संख्या में बच्चों के अभिभावक और क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत मे आये हुये सभी अतिथियों के प्रति विद्यालय के अध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय ने आभार प्रकट किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे