Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

23वां राष्ट्रीय एकता महोत्सव की तैयारी का डीएम ने लिया जायजा



शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ । 23वें राष्ट्रीय एकता महोत्सव बाबा घुइसरनाथ धाम पर महोत्सव के तैयारी के सम्बन्ध में जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने समीक्षा बैठक कर सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। जिसमें जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को मेले में सुरक्षा व्यवस्था, महिला पुलिस की तैनाती, सी0सी0टी0वी0 कैमरे के निगरानी में मेले के हर पहलु पर नजर रखने के निर्देश दिये। स्नानघाट पर बल्ली आदि की व्यवस्था और पर्याप्ता मात्रा में पुलिस बल की तैनाती के लिये कहा।

जिलाधिकारी ने चिकित्सा विभाग को मेले में अस्थायी चिकित्सा केन्द्र की व्यवस्था एवं आवश्यक स्थानो पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, एम्बुलेन्स की व्यवस्था और मेला क्षेत्र में दुकानों के खाद पदार्थो की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। विद्युत विभाग को जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुये कहा कि महोत्सव के दौरान दिनांक 13, 14 एवं 15 फरवरी को विद्युत की आपूर्ति की निरन्तरा बनायी रखी जाये, मेला क्षेत्र पर खम्भों पर ट्यूब लाइट, बल्ब आदि लगाये जाये तथा स्नानघाट पर विशेष विद्युत व्यवस्था करने के निर्देश दिये। ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग के ए0ई0 को स्नानघाट पर पर्याप्त मात्रा में जल की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। मेला क्षेत्र में विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया और सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। 
इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य सांसद  प्रमोद तिवारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को मेले को सकुशल सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश व सुझाव दिये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे