वासुदेव यादव
अयोध्या। फैजाबाद, वासुदेव घाट मांझा स्थित अति प्राचीन मौनीजी की छावनी मंदिर में आगामी 19 फरवरी से विराट श्रीराम महायज्ञ, श्री राम व संत समागम का आयोजन होगा। इस संबंध में मंदिर के महंत व आयोजक स्वामी रामप्रियदास महराज ने बताया है कि 19 फरवरी को मंदिर से विशाल शोभायात्रा सुबह निकाली जाएगी, जो कि सरयू तक जाएगी। इसके उपरांत यहा यात्रा के आने पर मंडप पूजन होगा। श्रीरामकथा 20 से 26 फरवरी तक सायं को 4 बजे से प्रतिदिन होगा। जबकि यज्ञ पूजन व धार्मिक कार्यक्रम का आरंभ सुबह 8 बजे से ही हो जाएंगा।
इस कार्यक्रम की पुर्णाहुति 27 फरवरी को हवन यज्ञ व साधु संतो के विराट भण्डारे के उपरांत किया जाएंगा। इस आयोजन में मंदिर से जुडे़ भक्त शिष्यगण, साधु संत और अयोध्या के महंत आदि शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियां मंदिर में शुरू की जा रही है। मंदिर को सजाया सवारा जा रहा है। कार्यक्रम काफी बड़ा और आकर्षण का कें्रद बिंदु होगा। इसमें कई प्रांतों से भक्तगण हजारों की संख्या में शामिल होंगे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ