सुनील उपाध्याय
बस्ती : दुबौलिया थाना दुबौलिया थाने के बद्री प्रसाद इंटर कॉलेज चिलमा बाजार में शानिवार की सुबह किसान कुमार (20) का शव कदम के पेड़ में लटकता मिला। चिलमा निवासी किसान के शव पर सुबह स्कूल में झाड़ू लगाने आए कर्मचारी की नज़र पड़ी। इधर घटना की सूचना घर पहुँची तो किसान की माँ ने खुद पर चाकू से वार कर लिया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दुबौलिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चिलमा के मदनलाल का बेटा किसान कुमार आरबीयस महाविद्यालय पैकापुर में बीए प्रथम वर्ष का स्टूडेन्ट था। शुक्रवार को दिन में किसी बात को लेकर पिता ने उसे फटकार लगाई थी। इससे नाराज किसान रात 8 बजे से घर से गायब था। सुबह घर से थोड़ी दूरी पर स्थित स्कूल में उसकी पेड़ से लटकती लाश मिली।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ