Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वजीरगंज थाने पर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न


डॉ ओपी भारती 

गोण्डा (वजीरगंज ) दो मार्च को होली का  पर्व सकुशल व शांति पूर्वक मनाने के उद्देश्य से शुक्रवार  को वजीरगंज थाने पर पीस कमेटी की बैठक हुई।  थाना क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले सभी गांवों के प्रधान व प्रधान प्रतिनिधियों व संभ्रांत लोगों ने भाग लिया।   1 मार्च को होलिका दहन व  2 मार्च को होली के सन्दर्भ में शांति कमेटी की बैठक बुलाई गई। जिसमें होलिका दहन के स्थानों के विवाद व स्थानों पर विशेष चर्चा की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए  थानाध्यक्ष विनोद कुमार सरोज  लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने, अफवाहें न फैलाने व छोटी से छोटी घटना की जानकारी पुलिस को देने का अनुरोध किया। इस दौरान क्षेत्र की  प्रधानों  व प्रतिनिधियों ने होलिका दहन व स्थान को लेकर थानाध्यक्ष  को अवगत कराया व पुलिस को हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया।
थाना क्षेत्र में 1 मार्च को करीब 150  स्थानों पर होलिका दहन किया जायेगा। थानाध्यक्ष होली के दिन शुक्रवार जुमे की नमाज के कारण रंग खेलने का कार्यक्रम 12 बजे तक समाप्त कर लेने का निर्देश दिया गया। इस दौरान एएसआई मनोज कुमार , रामदरश यादव , जीतेन्द्र कुमार वर्मा , प्रतीक पाण्डेय  कांस्टेबल  देवेन्द्र सिंह , दीवान सरोज ,  व क्षेत्र से आये पवन कुमार सिंह , सिराजुद्दीन , अतीउल्ला , डमरु , विनोद मिश्रा ,   पराग मिश्रा , रसीद , दिलीप कुमार सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे