Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:शिक्षक संघ चुनावः चंद्रभान अध्यक्ष ओम प्रकाश मंत्री बने


सुनील उपाध्याय  
बस्ती। कुदरहा ब्लाक में सोमवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अधिवेशन में शिक्षकों की बिभन्न समस्याओं को ध्यान में रखते हुए। सर्वसम्मति से समस्त शिक्षकों ने निर्णय लेते हुए चंद्रभान चौरसिया को अध्यक्ष व ओमप्रकाश पाण्डेय को महामन्त्री चुना।
 संगठन जिला संरक्षक अरुणदेव शुक्ल की अध्यक्षता में अधिवेशन आयोजित हुआ। श्री शुक्ल के मार्मिक अपील पर उपस्थित शिक्षकों की सहमति से  प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों से विचार विमर्शोपरांत सभी पदाधिकारियों को एकजुट रहने का आग्रह किया। जिस पर पूर्व में दाखिल नामांकन सभी साथियों ने वापस ले लिया। तत्पश्चात अधिवेशन में नवीन नामंकन दाखिल हुआ। 
संघ कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव ने संबोधित करते हुए शिक्षक हित में एकजुट रहने को कहा। कहा कि शिक्षकों की समस्या को संघ कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा। जिसके लिए सभी को एकजुट रहने की आवश्यकता है। अधिवेशन में सर्वसम्मति से चंद्रभान चौरसिया अध्यक्ष, ओमप्रकाश पाण्डेय महामन्त्री, अभिनव कश्यप ममता, प्रदीप दूबे, अजय प्रताप चौधरी- उपाध्यक्ष, रवीन्द्र चौधरी- संयुक्त मंत्री, ज्ञानप्रताप उपाध्याय- कोषाध्यक्ष, भूपेंद्र, गोपाल जी, भैयाराम, कृष्ण कुमार वर्मा- संगठन मंत्री, राम प्रकाश यादव, कैलाश, बुद्धिराम, आरती पाण्डेय अनीता कौशल- प्रचार मंत्री, दिनेश कुमार एकाउंटेंट चुना गया। शिक्षक संघ अधिवेशन के दौरान खंड शिक्षा  अधिकारी कुदरहा जगदीश यादव, वाल्मीकि सिंह, आनन्द दूबे, सनद पटेल, शैल शुक्ल, अखिलेश मिश्र, राघवेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, संतोष भट्ट, राजेश चौधरी, अखिलेश त्रिपाठी, ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, संजीव शर्मा, ब्रह्मदेव पाण्डेय, ज्ञानेन्द्र सिंह, रामकल्प पाठक, ओमकार चौधरी, अनिल कुमार, राजेश कुमार, मो0 वशीम, राम उग्रह यादव, रामदरश यादव, राम प्रवेश वर्मा, राम सिधार, रमेश पाठक, हरिओम वर्मा, मनरोत्तम सिंह, विश्वम्भर नाथ दूबे, श्रीराम, सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे