गोण्डा।भारतीय संस्कृति, भाषा व संस्कार हर लोगो में होना चाहिए तभी राष्ट्र का निर्माण सम्भव है।
उक्त विचार शनिवार को मार्डन पब्लिक स्कूल मनकापुर में आयोजित वार्षिक उत्सव व होली मिलन के बतौर मुख्यअतिथि सूबे के समाजकल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने मौजूद लोगो से कही। उन्होने कहा कि शिक्षक जिस रूप में चाहे बच्चो को ढाल सकते है। बच्चे गीली मिट्टी के समान होते है।जिस तरह कुम्हार बर्तन तैयार करता उसी तरह शिक्षक भी बच्चो को तैयार करता है इन्ही बच्पो में डाक्टर, इजीनियर,प्रधानमंत्री, वैज्ञानिक आदि बनकर राष्ट्रहित में कार्य करेगे। यही शुभकामना देता हूं। इसीक्रम प्रदेश कार्य सीमित सदस्य डाक्टर पुष्कर मिश्रा ने अपने सम्बोधन में कहा कि विद्यालय एक शिक्षा का मंदिर होता जहां छोटे-छोटे बच्चो के भविष्य का निर्माण कार्य शिक्षक द्वारा किया जाता है और यही बच्चे गांव, शहर, तहसील व जनपद का शिक्षा ग्रहण कर नाम रोशन करते है।
![]() |
कार्यक्रम को पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि यूपी सिंह ने कहा कि बच्चो के सर्वार्गीय विकास में शिक्षक की महती भूमिका होती है।उन्ही के निर्देशन मे बच्चे आगे अग्रसर हो कर राष्ट्रहित में कार्य करते है।
इस के पूर्व मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विद्यालय के छात्राओ ने स्वागत गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगो को मंत्रमुग्ध किया। विद्यालय परिवार के तरफ से मंत्री को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया । उधर ईश्वरीय विश्व विद्यालय ब्रह्मकुमारी बहिनो को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय प्रचार्य नीलम प्रकाश पाठक ने किया। इस मौके पर चेयरमैन प्रदीप कुमार गुप्ता, सभासद अखंड प्रताप सिंह, ओम प्रकाश सोनी, वैभव सिंह सीताराम मोदनवाल, संतोष कसौधन, रामकृपाल सोनी, वेद प्रकाश दूबे, श्रवण शुक्ला, जर्नादन तिवारी, रिकू तिवारी, लालमुन्ना पान्डेय आदि लोग मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ