शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । अपना दल (यस ) की महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर एक बैठक महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पूनम गुप्ता के आवास पर आयोजित की गई । बैठक के दौरान जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सर्वसम्मत से श्रीमती गुड्डी देवी व केवला चौधरी को जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती कुसुम गुप्ता व गीता चौधरी को महामंत्री, श्रीमती अशोक कुमारी को कोषाध्यक्ष एंव निर्मला चौधरी सरला पाल को सचिव तथा कुमारी आरती को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया । पदाधिकारियों के मनोनयन के उपरांत महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष पूनम गुप्ता ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजनीति कैसे अच्छी हो यह हमारी जिम्मेदारी है । उन्होने कहां आधी आबादी महिलाओं की है, महिला प्रकोष्ठ की बहिनें संगठन की योजनाओं को बहिनों के बीच ले जाएं । श्रीमती गुप्ता ने कहॉ कि महिलाए अपने बुद्धि का उपयोग नेता की तरह बनाये ओर आपको जो जिम्मेदारी मिली है,उसे पूर्ण ईमानदारी के साथ निभाए । इस मौके अद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव लक्खू चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही । उन्होने कहा कि पद मिलना महत्वपूर्ण नही है पद पर कार्य करना महत्वपुर्ण है हमें अपनी टीम और अपने लोगों पर विश्वास होना जरुरी है। हर काम में ही करूंगी का भाव नहीं होना चाहिए। पद पर अपनी उपयोगिता सिद्ध करना जरूरी है । महिला प्रकोष्ठ को शहरी क्षेत्र के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र में बहुत मजबूत स्थिति बनाना है, यह सब हम लोगो के सहयोग से सम्भव होगा ।इस मौके पर निर्मला, रीता, रेखा, शहनाज, अनामिका सुनीता, श्वेता देवी समेत आदि मौजूद रही ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ