Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सिंहपुर के कई दर्जनों प्रधानों की साख दाँव पर ,प्रशासन के कानों में नही रेंग रही जूं।प्रधान खटखटाएंगे न्यायालय का दरवाजा



मोजीम खान
सिंहपुर,अमेठी - जनपद अमेठी के विकास खण्ड सिंहपुर अपनी बदहाली पर  आन्शू बहा रहा है। बताते चलें की वर्तमान समय में ब्लाक सिंहपुर में 58 ग्राम सभा है। जिसमे 27 ग्राम सभा ऐसी है जहाँ पर आधा कार्यकाल बीतने को है। लेकिन उक्त 27 ग्राम सभाओं में चौदहवां वित्त का कोई भी रुपया नही आया है। ऐसे में ग्राम प्रधानों के ऊपर जनता उंगली उठा रही है। ग्राम प्रधान जियापुर मो०अजमल खान ने बताया कि हम लोगों द्वारा चौदहवां वित्त के अंतर्गत ग्राम सभा में कार्य कराया जा चुका है और कार्य अधर में लटका पड़ा है ऐसे में अगर ग्राम सभा में विकास कार्य नही होगा तो आने वाले चुनाव में जनता के सामने किस विकास कार्य को बता कर वोट मांगने जाएंगे ।उधर ग्राम प्रधान मो०अजमल खान का कहना है कि यदि जल्द ही हमारी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो हम न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगें ।
इस सम्बंध में जब जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारीलाल से दूर भाष के द्वारा सम्पर्क करने की कोशिश की गई तो साहब के फोन की  घण्टी निरंतर बजती  रही लेकिन साहब ने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे