गोंडा। शनिवार को एएसपी ने कोतवाली मनकापुर का औचक मुआयना किया जिसमें सबकुछ ठीक ठाक रहा। एएसपी को महिला गार्डों ने सलामी दिया।
मनकापुर कोतवाली का मुआयना करते समय एएसपी हृदेश कुमार ने दीवान को क्रम वाइज रजिस्टार रखना, अपराधियों की तख्ती अपराध संख्या के क्रम में टांगना, कार्यालय के 67 रजिस्टरों का व्योरा एक अतिरिक्त रजिस्टार बनाकर उसमे इंडेक्स बनाकर इन्कित करने का निर्देश दिया। जिसमें महिला आरक्षियों की मदद लेने को कहा। अपराधियों के बायोडाटा के साथ उनकी उम्र भी लिखें। बैरिक, कार्यालय, स्टोर रूम, शस्त्र रुम, मेस व परिसर का भी निरीक्षण किया तथा कोतवाल अशोक सिंह को निर्देश दिया कि साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। एसएसपी ने बताया कि महिला आरक्षियों द्वारा दिया गया सलामी संतोष जनक रहा है। कोतवाल अशोक कुमार सिंह व एसएसआई आनंद सिंह के कार्य की सराहना की।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ