Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

चूल्हे के चिगारी ने मनकापुर के सतिया में मचाया तांडव


गोण्डा। मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सतिया गांव में खाना बनाते समय चूल्हे के चिगारी से लगी आग से गृहस्थी के सारा समान जल राख हो गये।सूचना पर पहुंची पुलिस व अग्नि शमन दल आग पर काबू पाया जा सका।
  मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सतिया मजरे डिहहवा गांव निवासी आनद कुमार,राम आचल पुत्र गण मनीराम के यहां शनिवार को महिलाए खाना बनाते समय चूल्हे से उठी चिगारी से फूस के मकान में आग लग गयी।देखते-देखते आग विकराल रुप धारण कर लिया।आनन-फानन में ग्रामीणो ने स्थानीय पुलिस व अग्नि शमन दल को सूचना दी।सूचना पा कर पहुंचे पुलिस,अग्नि शमन दल तथा ग्रामीणो के सहयोग से काबू पाया जा सका।इसी दौरान गांव के ही काली प्रसाद पुत्र ननकन के फूस के मकान जल कर राख हो गये।यसयसआई आनंद सिंह ने बताया किया कि तीनो घरो के गृह गृहस्थी के लगभग एक लाख रुपये की क्षति हुई है।जिसकी सूचना हल्का लेखपाल द्वारा तहसीलदार को रिर्पोट दिया गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे