अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद:पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय कुमार ने रविवार को रुदौली कोतवाली का किया मुआयना सबकुछ मिला दुरुस्त
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आज अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ठीक 12 बजे कोतवाली रूदौली पहुँच गए।सर्वप्रथम उन्होंने नव निर्मित थाना भवन समेत थाने के रिकार्ड व शस्त्रागार का निरीक्षण कर शस्त्रों का हाल जाना। बेहतर रख रखाव पर उन्होंने प्रसन्नता जताई। कोतवाली के निरीक्षण के साथ ही विभाग का वार्षिक मुआयना पूरा हुआ मुआयना के आखिर दौर में एसपी ग्रामीण श्री संजय कुमार ने प्रथम सूचना रिपोर्ट,महिला रजिस्टर, हरिजन उत्पीड़न रजिस्टर सहित समस्त अभिलेखों का गहनता पूर्वक निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिया।एसपी ग्रामीण ने शस्त्रागार का निरीक्षण कर शस्त्रों का मिलान किया।क्रम में ही चालू वित्तीय वर्ष के तहत थाने को मिले नकदी का भी एसपी ने मिलान किया।एसपी ने महिलाओं से सम्बंधित मामलों का जल्द निस्तारण करने का आदेश दिया,उन्होंने स्टाफ का जायज़ा लिया।उन्होंने लम्बित विवेचनाओं को जल्द निपटाने का आदेश दिया।इस दौरान उन्होंने चौकीदारों से उनके दायित्वों के बारे में चर्चा की और उन्हें निर्देशित किया कि यदि किसी गाँव में कोई घटना घटित हो तो तुरन्त कोतवाली में सूचना दें,इस दौरान उन्होंने चौकीदारों को नगद इनाम भी दिया।मुआयने के दौरान एसपी ने प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों व् महिला पुलिस कर्मियों से कई प्रश्न भी पूछे जिन पर संतोषजनक उत्तर न मिलने पर उन्हें जानकारी भी दी।कोतवाली की व्यवस्था व अन्य कार्यो को लेकर एसपी ने कोतवाली इंचार्ज व सहयोगियों की प्रशंसा की।
मुआयने के दौरान कोतवाल जयवीर सिंह एसएसआई आलोक वर्मा, चौकी इंचार्ज किला विनोद कुमार सिंह,चौकी इंचार्ज नयागंज आर सी यादव,उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह,एस आई गुलाम रसूल,एस आई आर के गौतम,अनिल कुमार,प्रदीप कुमार,विनय कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ