Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

खेत में छात्रा का शव मिलने से सनसनी


सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी । सदर कोतवाली के मूड़घाट पर एनएच-28 के किनारे खेत में बीए की छात्रा किरन की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, ईट से सिर कूंच कर छात्रा की हत्या की गई है,आप को बता दें मूड़घाट निवासी विजय पाल की बेटी कल शाम से ही घर से लापता थी,विजय पाल जब अपने खेत में गए तो उन्होंने अपनी लड़की का शव देख कर पुलिस को इस की सूचना दी,पुलिस ने छात्रा का शव अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है,हत्या की वजह अभी साफ नहीं है, विजय पाल का कहना की उन की लड़की से उन के साढू का लड़का रामू जो गोरखपुर के चिल्लूपार का रहने वाला था फोन पर बात करता था,सुबह में सदर कोतवाली के अमहट पुल के पास एनएच-28 पर राजू की लाश मिली थी,राजू की रोड एक्सीडेंट में मौत लग रही थी,पुलिस ने उस का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया, लेकिन किरन की लाश मिलने के बाद जब पुलिस को पता चला की राजू से इस का प्रेम प्रसंग चल रहा था,फोन पर अक्सर दोनों बात करते थे,पुलिस इस पूरे मामले को संदिग्ध मान कर जांच कर रही है,प्रेम प्रसंग में दोनों की हत्या हुई या प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या की और भागते समय उस की एक्सीडेंट में मौत हो गई यह जांच का विषय है,पुलिस मामने की गहनता से जांच कर रही है,पुलिस के जांच के बाद ही घटना से परदा उठेगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे