अमेठी. सपा समर्थित पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया ने यहां गौरीगंज में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से मुलाकात करते हुए सपा-बसपा गठनबंधन पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंंने कहा कि नेता जी ने सबसे पहले कांशीराम राम जी को इटावा से लोकसभा भेजा, इनका खाता वहीं से खुला और नेता जी को इस पार्टी ने धोखा भी दिया, तो बहुत ज़्यादा विश्वास तो नहीं है।
वीडियो
उन्होंंने कहा कि कल मतदान है और ये देखना होगा के उन्होंंने कितनी ईमानदारी से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी का साथ दिया। सत्ता पक्ष जीत रहा हम ये नहीं कह सकते अभी तो चुनाव होना बाकी है, हां राजा भैया ने ये ज़रूर कहा कि कल के बाद ही कहा जा सकता है के इस गठबंधन को मतदाताओं ने कितना स्वीकारा।
अपनी भड़ास निकालते हुए उन्होंंने बसपा सुप्रिमों मायावती पर प्रत्यक्ष रूप से हमला बोलते हुए कहा कि निस्वार्थ मायावती जी किसी को समर्थन दें ये सम्भव नहीं है। तहे दिल और जिस तरह समर्थन होना चाहिये उस तरह नहीं है। राजा भैया ने कहा कि सच्चाई तो ये है के कितनी ईमानदारी से उन्होंंने साथ दिया ये गिनती के समय पता चल जायेगा। उन्होंंने कहा कि ये हमारी व्यक्तिगत बात नहीं है, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मतदाता, ये भी कहा जाये जो बसपा के कार्यकर्ता हैं वो एक-दूसरे पर भरोसा नहीं कर पा रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ