Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

VIDEO-ये क्या?कटे पैर को ही तकिया बना दिया अस्पताल कर्मीयो ने


लखनऊ।एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश की सरकार स्वास्थ व्यवस्था को बेहतर बनाने के तमाम दावे करती है, तो वही दूसरी ओर एक नज़ारा ऐसा भी है कि प्रदेश सरकार के तमाम दावों को तार तार करता नजर आता है, जी हां एक ऐसा ही ताज़ा मामला झांसी जिले का सामने आया है जहां आज सुबह स्कूली बच्चो को ले जा रही बस के पलटने से बस का क्लीनर घायल हो गया और उस हादसे में उसका पैर कट गया, क्षेत्र के ही मेडिकल कॉलेज में उसे भर्ती करवाया गया तो वहां डॉक्टरों द्वारा एक शर्मनाक हरकत कैमरे में कैद हो गयी।
वीडियो

आगे पढ़ें पूरा मामला :
आइये आपको बताते है पूरा मामला क्या है, आज सुबह झांसी निवासी घनश्याम अपने ड्राइवर संग स्कूली बच्चो को लेकर जा रहा था, वही रास्ते मे बस के अनियंत्रित होने से बस पलट गयी और एक बड़ा हादसा होते होते टल गया लेकिन हादसे में घनश्याम को अपना एक पैर गवाना पड़ा, आनन फानन में उसे जिले के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक चिकित्सा के तौर पर एडमिट कर लिया, हालांकि कुछ देर बाद देखा ये गया कि कटे हुए पैर को अस्पताल के ही कर्मचारी ने तकिया समझ कर उसे सिरहाने रख कर सो गया।मामला मीडिया की नज़र में आने के बाद अस्पताल के कर्मचारी व डॉक्टर कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से कतरा रहे है और वही सीएमएस डॉ हरीश चंद्र आर्य ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बताया कि जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ जांच की जाएगी और उचित कार्यवाही भी की जाएगी।
इससे पहले भी अस्पतालों की लापरवाही सामने आ चुकी है
गौरतलब है कि इससे पहले भी कई अस्पतालों की लापरवाहियों का मामला सामने आया है, लेकिन कार्यवाही के नाम पर एक कमेटी का गठन कर आम जनता को दिलासा दिया जाता है, अब देखने वाली बात ये की जब प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था इतनी लचर है कि मरीज के अंगों के साथ खिलवाड़ किया जाता है,सरकार इस घटना के बाद बदहाल हॉस्पिटलों को सही करने के लिए क्या कदम उठाती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे