Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

...तो क्या ऐसी ही हैं जयाप्रदा, जैसा आज़म खान ने कहा?




लखनऊ. अक्सर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में रहने वाले कद्दावर सपा नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान एक बार फिर चर्चा में हैं। सूबे के मुरादाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंंने लोगों को एड्रेस करते समय रामपुर की पूर्व एमपी जयाप्रदा के बयान पर पलटवार किया। उन्होंंने सवालिया अंदाज़ में कहा नाचने गाने वालों के मुंह लगेंगे तो सियासत कैसे करेंगे?

वीडियो 


बहुत बुरा है पद्मावत में खिलजी का रोल
ग़ौरतलब हो कि मुरादाबाद में बिलारी विधानसभा से सपा विधायक फहीम द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था।इस कार्यक्रम में शिरकत करते हुए सपा के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान ने ये बातें मंच से कहीं। 
आजम खान ने कहा कि नाचने गाने वालों के लिए हम क्यों अपना दिल जलाने चलेंगे। दरअस्ल आजम खान जयाप्रदा के उस बयान का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि जब वो पद्मावत देख रही थीं तो अलाउद्दीन खिलजी के किरदार को देखकर उनको आजम खान की याद आ रही थी जिन्होंने चुनावों को दौरान उनको परेशान किया था।
आजम खान ने पद्मावत और खिलजी का जिक्र करते हुए कहा कि सुना है कि पद्मावत में खिलजी का रोल बहुत बुरा है। जया प्रदा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि अभी एक नाचने वाली ने खादिम के बारे में कुछ कहा है, अब बताओ नाचने गाने वालों के मुंह लगेंगे तो सियासत कैसे करेंगे? 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे