Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सरकारी गल्ले की दुकान चयन के दौरान दो पक्षों में मारपीट, FIR लिखने में पुलिस की भूमिका संदिग्ध


अमरजीत सिंह 

फैजाबाद :मवई ब्लाक क्षेत्र के बीबी पुर शुक्रवार सरकारी गल्ले की दुकान चयन के दौरान दो पक्षों में मारपीट के मामले मे एक की तहरीर पर पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर चार लोगो पर मुकदमा दर्ज किया है जबकि दूसरे पक्ष से घायलों का पुलिस ने न तो मेड़िकल कराया और तहरीर लेने से इंकार कर दिया जिसे लेकर स्थानीय पुलिस भूमिका पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है
        बताया जाता है कि बिजय कुमार व राजेन्द्र कुमार दो प्रत्याशी चुनाव मैदान थे जिसमे राजेन्द्र कुमार के पक्ष मे लगभग 270 लोगो ने अपना हास्तक्षर किया जब कि दूसरे पक्ष बिजय कुमार की तरफ लगभग 60 लोगो ने हास्तक्षर किया था जो ग्राम प्रधान पुत्र कफील पुत्र मुन्ना को गवारा लगा और कुर्सी उठाकर चुनाव में आए सब्बर पुत्र नबाब अली 65 पर कुर्सी से प्रहार कर दिया अपने पक्ष को घायल देख दोनो पक्षो मे मारपीट शुरु हो गयी मारपीट के दौरान सुरेश पुत्र सुखराज 40,घनश्याम पुत्र राम स्वारुप व दूसरे पक्ष  से नंद कुमार को चोटे आई थी सूचना पर पहुची पीआरबी 924 व 925 मौके पर पहुच कर सीएचसी मवई ले गयी जबकि   चुनाव कराने गयी पुलिस टीम मूकदर्शक बनी रही 
          वही प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो पुलिस की भूमिका निराशा जनक बतायी जाती है उधर सूचना पाते ही थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिह व सीओ धनज्जय सिह कुशवहा मौका मुआइना किया और मामले को शांत कराया पुलिस सूत्रों की माने तो नंद कुमार पुत्र राम समुझ की तहरीर पर पुलिस ने सैफ,राजेन्द्र,सहीर व शानू पर 324,452,323,504 व 506 आईपीसी की धारा मे मुकदमा दर्ज किया है जबकि राजेन्द्र के पक्ष से घायल सब्बरअली,सुरेश रावत व धनश्याम गौतम का पुलिस ने न तो मेड़िकल कराया और न ही मुकदमा लिखना उचित समझा पुलिल पर आरोप है कि वह बिपक्षी से मिल चुकी है वही पीड़ित राजेन्द्र कुमार ने बताया कि सुरेश की दाहिने हाथ की अगुली टूटी है व घनश्याम को गम्भीर चोटे आई है लेकिन पुलिस ने हमे थाने में पकड़ कर बैठा दिया और उक्त दोनो को थाने से भगा दिया इस बाबत मे बीडीओ मवई मीना कुमारी ने पूछे जाने पर बताया कि कोटा चयन के दौरान मारपीट होने के कारण कोरम पूरा नही हो सका जिसके चलते बैठक दूसरी बार स्थगित हो गयी पहली बैठक न सम्पन्न होने के बिषय पर बताया कि चुनाव के दौरान ग्राम प्रधान के न होने के कारण स्थागित कर दिया गया था पुनः चयन होने की बात कही 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे