बच्चों ने सामूहिक एवं एकल नृत्य पेश कर मोहा लोगो का मन
शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । जनपद के बाबा बेलखरनाथ धाम विकास खण्ड में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय उडैयाडीह में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास एंव धूमधाम के साथ मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प एवं दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना से शुरू हुआ । इस मौके पर विद्यालय के बच्चों द्वारा विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ।
जिसमें बच्चों ने नृत्य व संगीत की बेहतरीन प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सामूहिक एवं एकल नृत्य पेश कर अभिभावकों का दिल जीत लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने बच्चों की तुतली आवाज एवं थिरकते पांच को देख तालियां बजा उनका उत्साहवर्द्धन किया। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मंटू लाल, अर्चना पांडे, प्रतिभा श्रीवास्तव, प्रीति सिंह, बिरजू सरोज, दिवाकर दूबे, सुरेश पांडे का सराहनीय योगदान रहा । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में खंड शिक्षा अधिकारी संतोष तिवारी मौजूद रहे । उन्होने कार्यक्रम की सराहना करते व बच्चों के हौसले को अफजाई करते हुए कहा कि बच्चे हर देश का भविष्य और उसकी तस्वीर होते हैं। बच्चे ही किसी देश के आने वाले भविष्य को तैयार करते हैं, एेसे अभिभावको को अपने बच्चों का ध्यान रखकर उन्हे शिक्षा के क्षेत्र में बढावा दिया जाना चाहिए। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख जसवंती देवी, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल, शाह आलम, अभिषेक तिवारी, रमाशंकर तिवारी, रोशनलाल,विनोद तिवारी समेत आदि मौजूद रहे ।
![]() |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ