Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राष्ट्रीय सचिव के प्रथम आगमन पर युवा कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अंकुर वर्मा के प्रथम आगमन पर युवा कांग्रेस नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों ने रविवार को  रेलवे स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत जुलूस करूआ बाबा चौक, मंगलबाजार, दक्षिण दरवाजा, रोडवेज, गांधीनगर, नेहरू तिराहा, कम्पनीबाग होते हुये सिविल लाइन्स स्थित उनके आवास तक पहुंचा।  
स्वागत से उत्साहित अंकुर वर्मा ने कहा कि कांग्रेसजन वर्तमान चुनौतियों का सामना करंे। भाजपा सरकार के दिन अब लम्बे नहीं हैं। अभी तो एनडीए के सहयोगी ही साथ छोड़ रहे हैं वह दिन दूर नहीं जब जनता का भी भ्रम टूट जायेगा। कहा कि श्रीमती सोनिया गांधी ने स्पष्ट कर दिया है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेसनीत गठबंधन सरकार बनायेगी। इन संकल्पों को पूरा करने के लिये बूथ स्तर पर जुट जाना होगा। कहा कि अपने पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारों को माफ करने का निर्णय राहुल गांधी जैसे बड़े दिल के लोग ही कर सकते हैं। 
अंकुर वर्मा ने कहा कि भाजपा अब शिखर से शून्यता की ओर ही आगे बढेगी क्योंकि देश का नौजवान रोजगार न मिलने से परेशान है, किसान उदास है और व्यापारी नये कानूनों में उलझा हुआ है। कल्याणकारी योजनाओं में निचले स्तर पर भी भ्रष्टाचार का मकडजाल फैला हुआ है। कांग्रेसजन जनता से सीधा संवाद बनाकर राहुल जी के संकल्पों को पूरा करने की दिशा में जुट जाय। 
  अंकुर वर्मा को भारतीय युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पं. राममिलन चतुर्वेदी, प्रेमशंकर द्विवेदी, ज्ञान पाण्डेय ‘ज्ञानू’ डा. दीपेन्द्र सिंह, डा. वाहिद सिद्दीकी, सुरेन्द्र मिश्र, सिद्दीक, सलीम, रंजना सिंह, ज्योति पाण्डेय, हाजी अब्दुल वहाब, गुड्डू सोनकर, फैजू अहमद, जगदीश, राजू कन्नौजिया के साथ ही युवा कांग्रेस के सचिन शुक्ल, संदीप श्रीवास्तव, संजय पाण्डेय, दुर्गेश त्रिपाठी, अर्जुन कन्नौजिया, रूपेश पाण्डेय, आकाश आर्य, शिवम, अरशद अली ‘शानू’ विक्रम चौहान, पंकज द्विवेदी, पवन वर्मा, मनप्रीत सिंह हरी’ मोहम्मद जलील, पवन अग्रहरि, कमाल अख्तर, करमबीर बाबा, सत्येन्द्र मिश्रा, रंजीत चौहान, ‘ विक्की चौहान, श्याम बहादुर सिंह, विक्रान्त द्विवेदी, रामू वर्मा, रवीश, लवकुश गुप्ता, विनोद, आशुतोष मोहन श्रीवास्तव, मन्टू पाण्डेय, सतीश राजभर, विकास वर्मा,  अताउल्ला खान, अंकुर पाण्डेय, अवनीश पटेल, सन्तोष भारद्वाज, भीम सोनकर, सूरज गुप्ता, अब्दुल अहद, सुरेंश यादव, श्रीचन्द गुप्ता, गिरधारीलाल गुप्ता,  प्रिन्स, दीपक, पुनीत, राहुल, सूर्या, युनूस, दीपक गौड़, अवनीश पटेल, सैंकी, पंकज, प्रदीप, दिवाकर सोनकर, दीपक पटेल, अभिषेक श्रीवास्तव के साथ ही युवा कांग्रेस के अनेक नेता, कार्यकर्ता शामिल रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे