शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । जनपद के मानधाता ब्लाक क्षेत्र के सराय नाहरराय गांव में रविवार को ब्रह्मदेव समाज की एक बैठक आयोजित की गई । बैठक में ब्लॉक स्तर पर संगठन का विस्तार संगठन की रूपरेखा व भावी कार्य योजनाओं पर चर्चा हुई । इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि संगठन के जिला अध्यक्ष पंडित सत्येंद्र नारायण तिवारी मौजूद रहे, उन्होंने अपने अतिथि संबोधन में कहा कि गठन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता को पहुंचाना है । उन्होंने इसके लिए ब्लॉक इकाई को शीघ्र न्याय पंचायत स्तर पर गठन किए जाने पर बल दिया । इस मौके पर सेवानिवृत्त एसआई पंडित शारदा प्रसाद पांडे को ब्लॉक अध्यक्ष, पंडित राघवेंद्र भूषण मिश्र व पंडित शेषमणि शुक्ल वीडीसी को ब्लॉक उपाध्यक्ष, सूबेदार पंडित ओम प्रकाश मिश्र को महामंत्री, पंडित राधेश्याम शुक्ल को संगठन मंत्री, पंडित अंजनी कुमार शुक्ल व्यास को धर्म व संस्कृति मंत्री, बृजेंद्र कुमार शुक्ल प्रचारमंत्री, धर्मेंद्र त्रिपाठी को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया, जबकि पंडित रामलाल पांडे व लालजी पांडे को ब्लॉक संरक्षक चुना गया । बैठक का संचालन संगठन के जिला प्रवक्ता जय प्रकाश मिश्र ने किया । संयोजक पंडित राघवेंद्र भूषण मिश्र पप्पू ने किया । इस मौके पर सर्व श्री त्रिवेणी प्रसाद मिश्र, युगल किशोर पांडे, लालजी पांडे, सिद्ध नारायण पांडे, रामशिरोमणि मिश्र, ज्ञानेंद्र कुमार मिश्र, विनोद कुमार पांडे आदि लोग मौजूद रहे । अंत में नायब सूबेदार पंडित अरविंद कुमार मिश्र को न्याय पंचायत अध्यक्ष के रूप में मनोनीत करते हुए ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष पंडित शारदा प्रसाद पांडे को शीघ्र ही अन्य पंचायतों के गठन का निर्देश दिया गया । समापन के मौके पर जिला महामंत्री पंडित संतोष कुमार पांडे ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ