गोंडा:- थाना छपिया क्षेत्र के बभनान करनपुर स्टेशन चौराहे पर पुलिस को गश्त के दौरान एक 4 वर्षीय बच्ची गुमशुदा हालत में मिली।पुलिस ने बालिका को लेकर उसके परिजनों ठिकानों की पूछताछ में जुट गई।थानाध्यक्ष छपिया छपिया शैलेश सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम चौकी इंचार्ज बभनान संतोष कुमार व हमराही सिपाहियों के साथ कस्बे में गश्त पर निकले थे।इसी दौरान स्टेशन चौराहे के समीप एक घर से लापता 4 वर्षीय बच्ची रोते बिलखते हुए मिली।चौकी प्रभारी ने बालिका को साथ लेकर पूछताछ में जुट गए।पुलिस के अथक प्रयास के बाद बच्ची के परिजनों का पता चल सका।थानाप्रभारी शैलेश सिंह ने बताया कि बालिका करनपुर थाना छपिया की निवासी थी।बालिका को उसके पिताप्रदीप कुमार के सुपुर्द कर दिया गया।पुलिस के इस सराहनीय कार्य के लिए परिजनों तथा पूरे कस्बावासियों ने प्रशंसा करते हुए हर्ष व्यक्त किया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ