Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोरखपुर-गोंडा रेल प्रखंड पर मालगाड़ी की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत


गोंडा:-गोरखपुर गोंडा रेल प्रखंड पर स्थित बभनान रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक के निकट डाउन ट्रैक पर एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई ।
बभनान नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 महागौरी नगर निवासी सतपाल उर्फ बंटी पुत्र कान सिंह उम्र 40 वर्ष थाना गौर शनिवार की देर रात कस्बे में ही एक वैवाहिक कार्यक्रम  से वापस लौट कर बभनान रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक 222 ए के निकट रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे इसी दौरान डाउन ट्रैक पर पर आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई।जीआरपी चौकी इंचार्ज मनकापुर रमजान अली ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे