गोण्डा।बीते शनिंवार को भतीजी की शादी में गये चाचा के घर में अज्ञात चोरो ने घर में घुसकर हजारो रुपये नगदी व जेवरात चुरा कर घर को आग के हवाले कर चलते बने।मामले में अभी कोई तहरीर पुलिस नही मिली है।
![]() |
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के पुलिस चौकी दतौली के कुडासन में बीती देर रात ग्राम बनकसिया शिवरतनसिंह के मजरे तिवारीपुरवा गांव निवासी कैलाश तिवारी पुत्र परमेस्वर तिवारी कुडासन बाजार में दो कमरा बना कर रहते थे। शनिवार को कैलाश तिवारी अपनी भतीजी की शादी समारोह मे सम्मलित होने के लिये सपरिवार के साथ गांव चले गये।घर खाली पर अज्ञात चोर घर के पिछवाडे से घुस कर हजारो रुपये की नगदी व कुछ जेवरात चुरा कर घर को आग के हवाले कर दिया।जिससे घर में रखे गृह-गृहस्थी के समान जल कर राख हो गये।सुबह पीडित को जानकारी हुई।पीडित कैलाश ने दूर भाष पर बताया कि अभी लडकी की विदाई में विजी है।घटना की तहरीर खाली होने पर दूंगा।
वही कोतवाल अशोक कुमार सिह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नही मिली है।आगजनी की घटना है।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ