Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

योगी इफेक्ट: कानून व्यवस्था पर सरकार के समर्थन में दिखे MLA एवं पूर्व मंत्री राजा भैया


अमेठी (यूपी). प्रदेश में डैमेज कंट्रोल करने के लिये सीएम योगी आदित्यनाथ का माफियाओं और अपराधियों को लेकर इनकाउंटर का डर इस क़िस्म के लोगों में दिखाई दे रहा है। कहीं अपराधी हाथों में तख्ती लेकर घूम रहे, तो कहीं खुन्चे पर दुकान लगाये। वहीं कुछ हद तक इसका असर सफेदपोशों में भी देखने को मिल रहा है, ला एन आर्डर पर जिनकी ज़ुबान सरकार के लिये नरम है। यहां पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान में प्रतापगढ़ के कुण्डा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया का ऐसा ही एक वीडियो यहां सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। 
वीडियो 


इस तरह किया योगी सरकार का समर्थन
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया ला एन आर्डर पर सरकार की हिमायत करते दिखाई दे रहे हैं। मीडिया के ला एन आर्डर के सवाल पर उन्होंने तपाक से बोला है कि उत्तर प्रदेश बहुत बड़ा प्रदेश है। 'कोई भी मुख्यमंत्री हो वो ये नहीं चाहेगा के हमारे राज में हमारे प्रदेश में हिंसक घटनाएं हों'। ला एन आर्डर पर सवाल खड़े किये जाये। हर मुख्यमंत्री अपना भ्रास्क प्रयास करता है। 
वीडियो में उन्होंंने अखिलेश सरकार भी बचाव किया, कहा है कि ये अलग बात है समाजवादी पार्टी के शासन काल में अखिलेश जी के खिलाफ़ एक मुहिम चलाई गई के इसमें अराजकता बहुत बढ़ गई, पर सच्चई ऐसी नहीं थी।

शनिवार को दिया था ये बड़ा बयान
आपको बता दें कि पूर्व मंत्री एवं विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया शनिवार को एक निजी कार्यक्रम में गौरीगंज आये थे। जहां उन्होंंने बड़ा बयान देते हुए कहा था कि मायावती जी का समर्थन निस्वार्थ और तहे दिल से नहीं है।राजा भैया ने कहा था कि सच्चाई तो ये है के कितनी ईमानदारी से उन्होंंने साथ दिया ये गिनती के समय पता चल जायेगा। 
उन्होंंने ये भी कहा था कि नेता जी ने सबसे पहले कांशीराम राम जी को इटावा से लोकसभा भेजा, इनका खाता वहीं से खुला और नेता जी को इस पार्टी ने धोखा भी दिया। तो बहुत ज़्यादा विश्वास तो नहीं है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे