Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

............तो अब जनप्रतिनिधियों की सुविधा के अनुसार होगा सामूहिक विवाह


सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वकांक्षी सामूहिक विवाह योजना का कार्यक्रम मंगलवार को बहादुरपुर ब्लॉक परिसर में आयोजित होना था ।  आज 20 जोड़ो की शादी के बंधन में बंधने वाले थे लेकिन शाम को अधिकरियों ने कार्यक्रम स्थगित करने की सूचना दी । 
अब सामूहिक विवाह में शादी की उम्मीद लगाए जोड़ो को इंतजार करना पड़ेगा । कार्यक्रम के लिए पहले से ही कार्ड बट गए थे लेकिन कार्यक्रम क्यो स्थगित किया गया इस बारे में कुछ भी बताने से अधिकारी बचते नजर आए । अगर सूत्रों की माने तो कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में सांसद हरीश द्विवेदी ,व महादेवा विधायक रवि सोनकर को आना था । लेकिन शाम को जनप्रतिनिधियों के न आने से कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया । अब जनप्रतिनिधियों की सुविधा के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । तब तक जोड़ो को इंतजार करना पड़ेगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे