Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बीसीडी का चुनाव : सरगर्मियॉ तेज



शिवेश शुक्ला 

दिल्ली । बार काउंसिल दिल्ली के चुनाव की तिथि जैसे - जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे  प्रत्याशियों ने अपना  जनसंपर्क अभियान  तेज कर दिया है। प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में मतदान करने के लिए अधिवक्ताओं के चेम्बरों  में पहुंचकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। जिसके क्रम में मंगलवार को बार कौंसिल ऑफ दिल्ली के सदस्य पद की प्रत्याशी समाज सेविका / अधिवक्ता रीता चौधरी ने अपने समर्थक अधिवक्ताओं के संग  हाईकोर्ट दिल्ली व केकेडी तथा तीस हजारी कोर्ट पहुचकर अधिवक्ताओं के मध्य सघन जनसंपर्क अभियान चलाते हुए अपने पक्ष में प्रथम वरीयता में क्रम संख्या 167 पर मतदान करने की अपील की। उन्होंने इस दौरान कहा कि हमें वादा करना नही काम करना आता है और  अधिवक्ताओं के हित के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं और उनके अधिकार की रक्षा के लिए हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तत्पर हैं। उन्होने कहा वह अधिवक्ताओं के हित के साथ ही राष्ट्र व समाज हित के बारे में सदैव सोचा है । जनसम्पर्क के दौरान अधिवक्ता अतुल शर्मा, अंकुर चौधरी, रंजन चौधरी, गौरव बैसला, कोशिन्दर गुर्जर, अमिता डेढा, अरूण त्यागी, पल्लवी गुप्ता समेत आदि अधिवक्तागण रहें ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे