Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विधायक प्रभात वर्मा ने हथियागढ़ में राजकीय बालिका इंटर कालेज का किया शिलान्यास


गोंडा:-एमएसडीपी योजना अंतर्गत तीन करोड़ अडतालीस लाख की लागत से हथियागढ़ में राजकीय बालिका इंटर कालेज का शिलान्यास किया गया। मुख्य अतिथि विधायक प्रभात वर्मा ने कहा कि शिक्षा से ही क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सम्भव है। राजकीय विद्यालय की स्थापना क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने पार्टी की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। एस डी एम उमेश कुमार उपाध्याय ने फीता काटकर कर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि जब बालिका शिक्षित होती है तो पूरे परिवार को शिक्षित करती है।जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्रा ने कहा कि पार्टी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा ही एक माध्यम है जिससें समाज बदलेगा।पूर्व प्रमुख बाबू राम यादव,पूर्व प्रतिनिधि यू पी सिंह, मंडल अध्यक्ष, दिनेश शुक्ल, मंजेश चक्रवर्ती के पी श्रीवास्तव परियोजना प्रबंधक, कमलेश पाडेय , विन्देश्वर सिंह, अम्बुज पटेल,पिंटू,राम किशोर मणि त्रिपाठी, मनोज त्रिपाठी, पप्पू सिंह, सूरज भान गुप्ता, मनीष पांडेय,संचालक अनिल पासवान ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया।


 इस मौके पर गणेश गुप्ता, लखपत तिवारी,विष्णु शुक्ल, दारा वर्मा, नंदन श्रीवास्तव राजन सिंह, जितेन्द्र पाण्डेय,सूर्यभान गुप्ता,दुर्गा वर्मा,अंकुश मिश्रा, राकेश वर्मा, अरूण शुक्ल, अजय तिवारी, सुरेश सोनी, विक्रम, दीपक, ठाकुर प्रसाद, विद्या राम वर्मा, भगवानदीन मिश्रा, रक्षा राम पटेल, बब्बू मिश्रा, महेश यादव,मधूप सिंह, राम सहाय, शिव प्रसाद यादव, परशुराम राजभर, अम्बिका प्रसाद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे


छात्र छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मन मोहा ।
आक्सफोर्ड एकेडमी के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।स्मृति त्रिपाठी, आदिति, आकृति, पारूल, शुभ, आराध्या,  निधि, मुस्कान, मनीषा, माधुरी, प्रियंका, राधा, शिलिनी, स्नेहा, शिवा, प्रीतम, आलोक, आशुतोष, विवेक ने सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, स्वागत गीत, लोक नृत्य मनोहारी रही। लोगों ने जमकर सराहना की।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे