Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सोती रही पुलिस जागते रहे चोर



चोर चुश्त पुलिस शुस्त,क्षेत्र मे हुई दर्जनों चोरियो मे से एक भी चोरी की घटना का खुलासा नही कर सकी कमरौली पुलिस 
मोजीम खान
सिंहपुर ,अमेठी-थाना क्षेत्र कमरौली के अन्तर्गत पूरे लाल मजरे कठौरा मे बीती रात चोरों ने धावा बोलते हुये अय्यूब के घर  पर अपना  हाथ साफ कर दिया।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घर के सभी लोग सो रहे थे उसी का फायदा चोरों ने उठाया।चोरों ने सेंध काटकर लाखो रुपये के जेवरात और कीमती बर्तन पार कर दिये।चोर इतने मे ही नही माने उन्होने अनवर के घर को भी अपना निशाना बनाना चाहा लेकिन वो कामयाब नही हुये।घर मे जगहट होने से चोर मौके से भाग निकले। क्षेत्र मे बढ़ रही चोरी जैसी वारदातों को कमरौली पुलिस रोक पाने मे नाकाम साबित हो रही है।कमरौली पुलिस की लापरवाही से चोर दिन ब दिन अपना पैर पसार रहे है और पुलिस कुछ नही कर पा रही है।क्षेत्र मे हुई दर्जनों चोरियो को कमरौली  पुलिस अभी तक एक भी चोरी का खुलासा नही कर पाई है अपराध को छुपाने मे माहिर कमरौली  पुलिस छोटी घटनाओं को दर्ज करना भी मुनासिब नही समझती है।अब ऐसे मे सवाल यह उठता है कि अगर रात्रि मे पुलिस गश्त पर रहती है तो फिर चोरी कैसे हो गई  कही ऐसा तो नही की गश्त के बहाने पुलिस सोती रहती है  और चोर अपना काम करते रहते है।अगर जनता के सेवा मे सदैव तत्पर रहती है पुलिस तो ऐसी घटनाएँ रुकने का नाम क्यू नही ले रही है?फिलहाल  पीडित द्वारा इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस थाने  मे की गई है जिसमे कहाँ गया है की चोर बीती सेंध काटकर घर मे धुसे, और घर  मे रखे सोने चंडी के आभूषण और तांबे पीतल के बर्तन चोर चुरा ले गये है।इस सम्बन्ध मे थानाध्यक्ष प्रहलाद सिंह का कहना है कि जानकारी मिली है जाँच कर कार्यवाही की जायेगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे