Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

धनिये के खेत में ऐसा क्या मिला जिससे इस ज़िले में मच गया हड़कंप



मीरजापुर (यूपी). महिला खेत में धनिया तोड़ने पहुंची थी कि वहां पहले से कुछ कुत्ते गड्ढा खोद रहे थे, जिसमें एक कटा सिर दिखाई पड़ा। उसने घर आकर इस बात को बताया और फिर थोड़ी ही देर में 
ये ख़बर जंगल में आग की तरह फैली। जिससे ज़िले में हड़कम्प मच गया। थोड़ी देर में पुलिस मौके पर पहुंची उसने कटे हुए सिर को कब्ज़े में लिया और छानबीन शुरू कर दी है। मामला जिले के पड़री थाना क्षेत्र के नान्हूपुर गांव से जुड़ा है। 
खेत में मिला कटा हुवा सर 

आगे पढ़े पूरा मामला

नान्हूूपुर गांव में कटा सिर की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी। पुलिस के अनुसार कटा हुआ सिर किसी नवयुवक का लग रहा है जिसकी उम्र करीब 16 वर्ष रही होगी। 

कटा सिर मिलने की जानकारी लोगों को लगी तो थोड़ी ही देर में ग्रामीणों  का हुजूम वहां जुट गया। जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष विश्वजीत राय दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सिर को कब्जे में ले लिया उन्होंने बताया कि गांव के पास ही नदी है। जिसमें प्रवाहित किसी शव का सिर लाकर खेत में रंजिशन गाड़ दिया गया । सिर करीब एक पखवारा पुराना लग रहा हैं। सिर दफ़नाने वाले का मकसद जमीन स्वामी को भयभीत करना हो सकता है । पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है ।
थानाध्यक्ष विश्वजीत राय ने बताया कि कटे हुए सिर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम एवं DNA की तैयारी की जा रही हैं। जमीन के मालिक किसान कृष्ण कुमार दुबे ने इसे शरारती तत्व की कारस्तानी बताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे