बराछा गॉव में बह रही भक्तिमय बहार
शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । सदर विकास खण्ड के बराछा गॉव में श्रीमती उर्मिला एंव पं• अमरनाथ राय के संयोजकत्व में ब्रह्मलीन राम सुन्दर राय एंव सावित्री देवी के पुण्य स्मृति में चल रही संगीतमयी श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के सातवें दिवस भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या धाम के पधारे पं• बेंकट देशिकाचारी जी महराज ने उद्धव -गोपी संवाद पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि योग से वियोग कम नहीं होता है। योग और वियोग दोनों एक ही स्तर के हैं। योगी रंगीन हो जाता है, जबकि वियोगी का मन रंग जाता है। योगी तन में भस्म लगाता है वियोगी का सब कुछ भस्म हो जाता है। कथा व्यास ने कहा कि प्रभु श्रीकृष्ण गोपियों की परीक्षा के लिए उद्धव को ज्ञान देने के लिए भेजते हैं, किंतु खुद उद्धव गोपियों से ज्ञान लेकर लौट जाते हैं। ज्ञान हमेशा हार जाता है, प्रेम जीत जाता है। रुक्मिणी विवाह की चर्चा करते हुए बाल व्यास ने कहा कि भगवान भक्त को कभी निराश नहीं करते, किंतु उसके प्रेम में समर्पण होना चाहिए। रुक्मिणी की भी भगवान ने इच्छाएं पूर्ण कीं। शाम को कथा मंडप में रुक्मिणी व कृष्ण की झांकी का दर्शन कर भक्त भाव विभोर हो उठे। कथा के दौरान प0 अमित अचारी, आस्था चैनल व भजन गायक मधुकर तिवारी, सुनील राय, धीरेंद्र राय, विनोद कुमार पांडेय, जगरनाथ, कसी प्रसाद शर्मा, विष्वनाथ राय, प्रेम कुमार राय, विनय पाण्डे, विजय राय, बच्चा राय, बबलू राय, मिंटू राय, सूरज, मोनू, गोलु, कुनू, विस्नु, वासु, आदि भक्तगण मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ