सुनील उपाध्याय
बस्ती :अमहट पुल निर्माण किसानों को फसल प्रतिपूर्ति जनपद के छावनी हर्रैया कप्तानगंज सहित प्रमुख चौराहों पर अंडरपास निर्माण द्वितीय विश्व युद्ध के सैनिकों के आश्रितों के पेंशन वृद्धि निजी विद्यालयों का चिकित्सालय के कर्मचारियों को मानदेय देकर शिक्षा चिकित्सा नि:शुल्क उपलब्ध कराने हर्रैया गजाधर स्कूल के छात्रों की गणित की परीक्षा पुनःकराने की मांग को लेकर आमरण अनशन के क्रम में जारी क्रमिक अनशन पर बैठे आज छठवें दिन धारनारत चन्द्रमणि पांडे ने कहा कि 1 साल से अधिक टूटे पुल के निर्माण में सूबे व केंद्र की सरकार असमर्थ है तो वह अपनी हार मान ले हम द्वारिकाधीष रूपी जनता के सहयोग से 3 माह के अंदर पुल निर्माण करा देंगें किंतु सरकार जिले में स्थापित दो टोलों में से किसी एक को समाप्त करें एक तरफ हम दोहरा टैक्स दे रहे हैं दूसरी तरफ पुल के अभाव में हम 5 किलोमीटर अधिक घूमकर शहर में प्रवेश को बाध्य हैं इतना ही नहीं अंडरपास के अभाव में आए दिन दुर्घटनाएं घट रही है जिस के संबंध में पूर्व में भूतल परिवहन मंत्रालय से पत्राचार किया गया किन्तु आज तक न ही किसी को दुर्घटना की प्रतिपूर्ति मिला न अण्डरपास न ही पुल बना फिर किस बात का टोल टैक्स लिया जा रहा है जनप्रतिनिधि व अधिकारियों की मिलीभगत से धड़ल्ले से बालू खनन जारी है अवैध खनन की सीबीआई जांच कराकर दोषियों को दंडित किया जाये आज धरने में सहभाग करते हुए रालोद पूर्वी जोन के अध्यक्ष गंगासिंह सैंथवार ने कहा कि सरकार व अधिकारी लड़ाई को कमजोर न समझें यदि तय समय में समस्या समाधान नहीं हुआ अथवा चन्द्रमणि जी को कुछ होता है तो जनपद की जनता युवा समूचा रालोद सरकार की ईंट से ईंट बजा देगा इस मौके पर रालोद जिलाध्यक्ष राधेश्याम चौधरी मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी शिवकुमार गौतम विनोद बर्मावकार अहमद रामकुमार शंकर पटेल राम करन सिंह उदय राज सिंह शान्ती भूषण त्रिपाठी रामकल्प चौधरी अतुल सिंह शिवप्रसाद चौधरी सुजीत शुक्ला विनोद उपाध्याय रमेश विश्वकर्मा विवेक पांडे दीपचंद बर्मा सन्तोष पाठक राम किशोर पटेल महूघाट विधि विवेक पांडे मुसीबत मनोज तिवारी अमित पांडे सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ