सुनील उपाध्याय
बस्ती: दुबौलिया थानांतर्गत बरदिया लोहारघाट और कलवारी थानांतर्गत महुआपार खुर्द खंड एक और दो (महुआपार कला) में लगातार एक महीने से तीन दर्जन जेसीबी मशीनों से खनन हो रहा है। बरदिया लोहारघाट पर जेसीबी मशीन घाघरा नदी के किनारों को गहरा करती जा रही है। नदी के बीच में पाट कर बनाए गए अवैध रास्ते के जरिए मशीन दोनों छोर पर धड़ल्ले से खनन कर रही हैं। वहीं महुआपार खुर्द (महुआपार कला) में कृषि योग्य भूमि में चौबीस घंटे खनन जारी है। दस से पन्द्रह फुट तक बड़े-बड़े गहरे गड्ढे मौके पर तालाब का रुप धारण कर चुके है पानी सतह पर आ गया है बावजूद खनन जारी है।
रोजाना 400 ट्रक बालू की हो रही लोडिंग तीनों खनन स्थल पर रोजाना करीब 400 ट्रक बालू की लोडिंग हो रही है। जिसमें बरदिया लोहार से अकेले 200 ट्रक और महुआपार खुर्द कला खंड एक व दो 100-100 ट्रक बालू निकल रहा है। इसके अलावा ट्रैक्टर-ट्राली की कोई गिनती ही नहीं है।
तीनों घाट पर नहीं लगा है सीसीटीवी प्रदेश सरकार की खनन नीति 2017 के मुताबिक खनन स्थल पर चारों दिशाओं विशेषतौर पर मेन इंट्री गेट पर सीसीटीवी कैमरा लगना अनिवार्य है।ताकि खनन स्थल तक आने-जाने वाली गाड़ियों की वास्तविक संख्या एवं ओवरलोड का पता चल सके। इसके अलावा कम से कम एक महीने तक की रिकार्डिंग रिजर्व रखनी होगी ताकि जांच के समय उसे उपलब्ध कराया जा सके। लेकिन मौके पर ऐसा कुछ भी नहीं है। मुझे खुद भी विभिन्न स्रोतों से अवैध खनन की शिकायतें मिली हैं। बदरदिया लोहार घाट पर एसडीएम हर्रैया और महुआपार खुर्द कला पर एसडीएम सदर को जाकर जांच कर अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। अवैध खनन की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भी दी जाएगी।’



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ