Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

चार वर्षीय मासूम के साथ छेड़छाड़




अमरजीत सिंह 
फैजाबाद :पटरंगा थाना क्षेत्र के सिठौली गांव में चार वर्षीय मासूम के साथ छेडछाड की घटना की सूचना पाते ही देर रात वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक व क्षेत्रिय विधायक सहित कई अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद दिलाने का अश्वासन दिया और आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्त कर जेल भेजने की बात कही वही पटरंगा पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी सहित तेरह लोगो के बिरुध मुकदमा पंजीकृत कर सम्भावित ठिकानों पर दबिश देना शुरु कर दिया है लेखिन खबर लिखे जाने तक पुलिस को कोई कामयाबी नही मिल सकी 
          बता दे कि मंगलवार को पटरंगा थाना क्षेत्र के सिठौली गॉव मे एक हबसी दरिन्दे ने एक चार वर्षीय मासूम को गेहू के खेत में उठा ले गया लेकिन मासूम के चीख पुकार के कारण वह अपने मनसूबे मे नाकाम रहा किशोरी की चीख पुकार सुनकर पहुचे ग्रामीणो ने आरोपी को घर दबोचा उघर घटना की जानकारी आरोपी के परिजनो को लगते ही अपने दर्जनों साथियो के साथ पहुच कर आरोपी को छुड़ा ले गये वही घटना की सूचना पाते ही सीओ रुदौली अरबिन्द चौरसिया रुदौली कोतवाल जयबीर सिंह यादव मवई थानाध्यक्ष शमशेर सिंह व पटरंगा थानाध्यक्ष बिर्जेश सिंह चौकी प्रभारी हाइवे भीम सेन यादव सहित भारी मात्रा में पुलिस  गॉव मे पहुच कर पीडित किशोरी मेडिकल हेतु अस्पताल भेजवाते हुए सूचना उच्चधिकारियो की दी सूचना पाते ही देर रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह बघेल ने मौका मुआयना किया 
       बुधवार सुबह क्षेत्रीय बिधायक रामचन्दर यादव व कई अन्य अधिकारी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया वही ग्रामीणों के माने तो घटना के मुख्य आरोपी सोफियान पर वर्ष 2016 मे भी दलित किशोरी के साथ दुराचार करने का आरोप लगा था तत्कालीन थानाध्यक्ष राम चन्दर सरोज ने मामले को दबा कर दोनो पक्षों मे सुलह करा दिया था इस बाबत मे थानाध्यक्ष बिर्जेश सिंह ने बताया कि परिजनों की तबरीर पर आरोपी सोफियान सहित तेरह लोगो पर मुकदमा दर्ज किया गया है आरोपी के अपराधिक इतिहास के बिषय मे बताया कि वर्ष 2016 मे एससीएक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है 

क्या कहते है सीओ रुदौली अरिवन्द चौरसिया
मामले को लेकर गॉव मे पीएसी बल के साथ पुलिस बल तैनात कर दिया गया है आरोपी को पकड़ने के लिए सम्भावित ठिकानो पर दबिश दी जा रही है जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे