सुनील उपाध्याय
बस्ती यूपी । गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा की जीत ने विरोधी दलों के नेताओं को आक्सीजन दे दिया। साल भर में पहली बार मीडिया के सामने आए पूर्व मंत्री और सपा के वरिष्ठ नेता राजकिशोर सिंह की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। अपने बस्ती स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराते हुए उन्होंने कहा झूठ की राजनीति करती है भाजपा। पार्टी को किसानों नौजवानों व्यापारियों के दर्द से नहीं रहा है कोई वास्ता। जनता ने जो फैसला दिया है उससे 2019 में साफ हो जाएगी भाजपा। राजकिशोर सिंह ने बस्ती में कहा कि गठबंधन से दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को आक्सीजन मिली है अभी तो सीएम डिप्टी सीएम हारे हैं पीएम भी हारेंगे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ