वासुदेव यादव
फैजाबाद। समाजवादी पार्टी की फूलपुर और गोरखपुर में ऐतिहासिक जीत से समाजवादी पार्टी के सभी नेता हर्षित नजर आए। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व गले मिलकर दी बधाई । इस दौरान कहा गया कि आम जनमानस ने भाजपा को हराकर इतिहास रचा, समाजवादी पार्टी ही केवल आमजन की पार्टी है। प्रदेश व देश में समाजवादी पार्टी के द्वारा ही खुशहाली आएगी। इस दौरान नेताओं ने अपने नेताओं को फोन से जहां जीत कर बधाई दी वहीं पार्टी कार्यालय पर ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते गाते दिखे तो वही राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव , प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी को हार्दिक बधाई दी।
इसके साथ ही गोरखपुर व फूलपुर के सपा विजई प्रत्याशी प्रवीन निषाद व नागेंद्र सिंह पटेल को भी फोन करके बधाई दी। इस दौरान पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव पूर्व मंत्री पवन पांडेय मोहम्मद शोएब खान मोहम्मद कमर राइनी, मोहम्मद राशिद पार्षद हाजी असद आदि रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ