Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

5 किलो डोडा पाउडर के साथ तस्कर गिरफ्तार


सुनील गिरी 
हापुड। सिटी कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान लाखों की किमत का 5 किलो डोडा पाउडर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया की पकड़े गए तस्कर पर एक दर्जन  चोरी लूट, हत्या जैसे संगीन मुकदमे दर्ज। हापुड के आवास विकास में एक लाख की लूट में भी शामिल था आरोपी । मिला जानकारी के अनुसार थाना सिटी कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है सिओ सिटी राजेश कुमार सिह ने बताया की कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दर्जनों मुकदमो में फरार चल रहे गफ्फार को लाखों रुपये के पांच किलो डोडा  पाउडर के साथ गिरफ्तार किया है । सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गफ्फार पर लूट, हत्या और चोरी जैसे दर्जनों मुकदमे दर्ज है और ये बड़ा ही शातिर किस्म का लुटेरा है जिसके पास से लाखों रुपये का डोडा पाउडर  बरामद किया गया है ये इस डोडा पाउडर  को मार्किट में बेचने जा रहा था जिसको बुलन्दशहर रोड़ से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे