Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए BSP ने कार्यकर्ताओं को सक्रिय होने का पढ़ाया पाठ


सुनील गिरी 
हापुड। गढमुक्तेश्वर में रविवार को बहुजन समाज पार्टी की आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विधानसभा स्तरीय सेक्टर बूथ मीटिंग हुई, मीटिंग में सेक्टरों की समीक्षा एवं सेक्टरों में नवगठित पदाधिकारीयों की घोषणा हुई, मीटिंग में जिले के पदाधिकारी मौजूद रहे। गढ़मुक्तेश्वर में स्याना रोड़ पर बसपा कार्यकर्ता विपिन डग के कार्यालय पर बसपा की मीटिंग हुई, मीटिंग की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सतीश प्रधान एवं संचालन अम्बार अली एडवोकेट ने किया, मण्डल इंचार्ज डॉ0 देवेन्द्र भारती ने कहा कि बसपा सुप्रीमो ने छोटे बड़े सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारी में जी जान से जुटकर प्रत्याशी को विजय दिलाने का निर्देश दिए हैं, जल्द ही अमरोहा लोकसभा प्रत्याशी की घोषणा होगी, जिलाध्यक्ष सतीश प्रधान ने विधानसभा की बूथ एवं सेक्टर कमेटियों की समीक्षा करते हुए रिक्त पदों पर कार्यकर्ताओं का गठन किया और कहा कि बसपा पार्टी के साथ एक मिशनरी मूवमेंट भी है जो सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के नारे को लेकर चलती है, उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी तरह से सक्रिय होने का पाठ पढ़ाया, विधानसभा अध्यक्ष राजू जाटव ने कहा कि आज भाजपा के राज में कोई भी वर्ग सुखी नही है, महंगाई, अपराध, बेरोजगारी तमाम समस्याएं चरम पर हैं जिससे जनता बसपा की ओर देख रही है, इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सतीश प्रधान का फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया, इस अवसर पर इंचार्ज यशपाल गौतम, रविन्द्र बिल्लू, राजू जाटव, नूर मोहम्मद, मूलचन्द गौतम, शिवदत्त जाटव, वली मोहम्मद, कोशिन्द्र गुर्जर, लोकेन्द्र सागर, सभासद उस्मान चौधरी, घनश्याम निषाद, इशाक खां, डॉ0 दूबेराम, अम्बार अली, सतेन्द्र जाटव, गंगादास, अमित प्रकाश, नरेश एडवोकेट, भूपेन्द्र, रोबिन, कलवा खां, बोबी आजाद, मनवीर, भीमा, नीरज, विपिन डग, करन सिंह आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे