Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तीमारदारों और नर्सिंग होम के स्टाफ में मारपीट , हड़कम्प


सुनील गिरी 
हापुड । थाना देहात क्षेत्र के मौहल्ला कविनगर में स्थित एक नर्सिंग होम पर मरीज के तीमारदारों ओर नर्सिंग होम के स्टाफ में मारपीट से हड़कम्प मच गया । मारपीट में दो लोग घायल हो गए जिन्हें मेडिकल के  लिए सीएचसी हॉस्पिटल में भेजा गया है । तीमारदार का आरोप है  के तीन साल के बच्चे को जल्दी दिखाने को लेकर डाक्टर के स्टाफ ने मारपीट की। नर्सिंग होम के डाक्टर ने मरीज के साथ आये लोगों पर  अस्पताल में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया । वहीं पुलिस मौके पर पहुंच अस्पताल में लगे सीसीटीवी के आधार पर जाँच में जुट गई है   । थाना देहात क्षेत्र के मौहल्ला कवि नगर में एक नर्सिंग होम पर मनोज का कहना है कि वह अपने साढ़े तीन साल के बेटे को पेट मे दर्द की शिकायत को लेकर सोमती केन नर्सिंग होम पहुंचा था पेट में ज्यादा दर्द होने की शिकायत की वजह से डॉक्टर के असिस्टेंट से  बेटे को जल्द दिखाने की बात कही जिस पर डॉक्टर के असिस्टेंट ओर मनोज में कहासुनी हुई कहासुनी के बाद मारपीट हो गई । वही मरीज के तीमारदार डॉक्टर के स्टाफ पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं तो वहीं अस्पताल के डॉक्टर व स्टाफ मरीज के तीमारदारों पर अस्पताल में घुसकर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं मौके पर लगे सीसीटीवी के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है और दोनों घायलों को मेडिकल के लिए सीएचसी  अस्पताल भेज दिया गया है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे